आज हम बात करने वाले है फलो के राजा आम की,जो भारत में भरपूर मात्रा में पाया जाता है और गर्मी का सीजन आते ही बाजार में उपलभ्ध हो जाता है। इसका उपयोग न केवल फल के रूप में किया जाता बल्कि अचार, आम पापड़ ,जूस और आम पन्ना आदि में भी होता है। आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आज इस आर्टिकल में हम Aam Khane ke Fayde Aur Nuksaan के बारे में बताने जा रहे है।

आम में मौजूद पोषक तत्व

165 ग्राम आम में निम्न पोषक तत्व पाए जाते है

  • 107 कैलोरी
  • 3 ग्राम फाइबर
  • 24 ग्राम शुगर
  • 1 ग्राम प्रोटीन

इनके अलावा विटामिन A , विटामिन C, विटामिन B-6, विटामिन K और पोटेशियम आदि भी पाए जाते है।

आम खाने के फायदे

आम खाने के कई फायदे है जो निम्न है

Aam Khane ke Fayde

कैंसर से बचाव करता है

आम में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जैसे – बीटा-कैरोटीन, क्वेरसेटिन, फिसेटिन,आइसोक्वेरिट्रिन, एस्ट्रैगलिन, गैलिक एसिड और मिथाइल गैलेट। ये सभी हमारे शरीर को त्वचा कैंसर, स्तन कैंसर, पेट के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से बचाते है।

See also  Gud Khane Ke Fayde aur Nuksaan

स्किन और बालो के लिए

स्किन और बालो के लिए आम का सेवन लाभदायक होता है क्योकि आम में विटामिन ए की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। त्वचा और बालों सहित यह विटामिन सभी शारीरिक ऊतकों की वृद्धि के लिए भी आवश्यक है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

आम में कई तरह के विटामिन पाए जाते है उनमे से एक है विटामिन सी। विटामिन सी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हृदय के लिए

आम आपके हृदय के लिए भी लाभकारी होते हैं क्योकि इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा मैंगो में एक अद्वितीय एंटीऑक्सीडेंट मैंगिफेरिन पाया जाता है। जो कि दिल की सूजन को कम करने में सक्षम हो सकता है।

पाचन में मदद करता है

आम में कई ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा फाइबर से समृद्ध, आम अच्छे पाचन में सहायता करता है और पेट से संबंधित कई बीमारियों से बचाता है।

वजन कम करने में

फलो के राजा, आम का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। आम में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बढ़ाकर अवांछित कैलोरी को जलाता है। इसके साथ ही फाइबर युक्त फल या सब्जी का सेवन करने से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं।

आँखों के लिए

आहार में आम को शामिल करने से आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। आम में मौजूद विटामिन ए आंखों की दृष्टि में सुधार करने के लिए एक आदर्श फल है और यह रतौंधी और सूखी आँखों को भी रोकता है।

See also  बादाम के गुण और फायदे क्या है ?

आम खाने के नुकसान

आम खाने के कई फायदे है पर किसी भी चीज का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है।

दस्त की समस्या हो सकती है

यदि आम का सेवन पर्याप्त मात्रा से अधिक किया जाये तो दस्त लग सकती है। क्योंकि आम फाइबर से भरपूर होता है और रेशेदार फलों के अधिक सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है

आम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यह डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, अगर आपको भी डायबिटीज है तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

मोटापे का कारण बन सकता है

फलों का राजा कैलोरी से भरपूर होता है जो कुछ लोगों के बीच वजन बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप अपना अतिरिक्त फैट कम करना चाहते हैं तो हमेशा लिमिट में ही आम का सेवन करना चाहिए।

स्किन प्रॉब्लम

आम में यूरिशोल नामक रसायन होता है। जो लोग इस रसायन के प्रति संवेदनशील हैं, उनमे मुंह के चारों ओर की त्वचा की चकत्ते जैसी एलर्जी का कारण हो सकता है।

मुझे आशा है आपको इस आर्टिकल में Aam Khane ke Fayde Aur Nuksaan समझ में आ गए होंगे।

By shraddha

I am a qualified nutritionist and Dietitian. M.Sc. in Food and Nutrition and Certified Dietitian. Full-time nutrition blogger and writer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *