बादाम के गुण और फायदे क्या है ?

जब भी सूखे मेवे की बात करते हे तो सबसे पहले हमे बादाम की ही याद आती है। तो आज इस आर्टिकल में बादाम के गुण और फायदे क्या है, के बारे मे बताने वाले है। जिसको अंग्रेजी में आलमंड भी कहते हे, जो कई पोषक तत्वों, विटामिन और कम कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होता है। बादाम का प्रतिदिन सेवन करने से हम कई बीमारियों से भी दूर रह सकते है। बादाम का उपयोग खाना बनाने या खाने में किया जा सकता है और साइज में छोटे होने के कारण कई भी आसानी से ले जा सकते है।

Table of Contents

बादाम के प्रकार (Badam ke Prakar)

भारत में 5 तरह के बादाम पाए जाते हे जो निम्न है –

(1) मामरा बादाम (2) ईरानी बादाम (3) सनोरा बादाम (4) गुरबंदी बादाम (5) अमेरिकन बादाम

(1) मामरा बादाम (Mamra Badam) :

मामरा बादाम सबसे उच्च क्वालिटी का बादाम होता इसलिए यह सबसे महंगा होता है।साइज में यह बादाम चपटा ,नुकीला अर्थात नाव की तरह होता है।मामरा बादाम जैसे पेड़ से टूटते हे, वैसे ही मिल जाते है।इसमें कोई भी केमिकल प्रोसेस नहीं होता है इसलिए इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है।

यह बादाम ब्रेन के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योकि इसमें ओमेगा थ्री फैट ज्यादा होता है।यह बादाम इंडिया में कश्मीर में होता है पर अधिकतर भारत में इसका आयात ईरान से होता है।इस बादाम की मार्केट कीमत लगभग 800-1200 रुपये की 250 ग्राम है।

(2) ईरानी बादाम (Irani Badam) :

यह मामरा बादाम के बाद दूसरे नंबर की उच्च क्वालिटी की बादाम है।मामरा बादाम की तरह दिखने वाली ईरानी बादाम भी ईरान से ही भारत में आती है। इस बादाम की मार्केट कीमत लगभग 700 -1100 रुपये की 250 ग्राम है।

(3) सनोरा बादाम (Sanora Badam) :

आकार में यह बादाम सबसे लम्बा होता है और पतला होता है।इसे स्पेनिश बादाम भी कहते है और ये बादाम अमेरिका से आयात होता है।इस बादाम की मार्केट कीमत लगभग 400 – 600 रुपये की 250 ग्राम है।

(4) गुरबंदी बादाम (Gurbandi Badam) :

गुरबंदी बादाम भी मामरा बादाम की तरह ऑर्गेनिक तरीके से उगाए जाते हैं इसमें भी बहुत ज्यादा तेल होता है तथा यह कड़वे होते हैं आकार में छोटे होने के कारण इसे छोटी गिरी भी कहते हैं।

भारत में इसका आयात अफगानिस्तान से होता है।इस बादाम की मार्केट कीमत 250 -500 रुपये की 250 ग्राम है।

(5) अमेरिकन बादाम (American Badam) :

मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाले अमेरिकन बादाम को कैलिफ़ोर्निया बादाम के नाम से भी जाना जाता है।यह कई केमिकल प्रोसेस के बाद मार्केट में आता है, इसलिए इस बादाम में बहुत सारे तेल व पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

यह सबसे निम्न क्वालिटी का है, स्वाद में मीठा अमेरिकन बादाम, आकार में भी बड़ा होता है।इस बादाम की मार्केट कीमत 225-400 रुपये की 250 ग्राम है। है।

बादाम के पोषक तत्व (Badam ke Poshak Tatwa)

28 ग्राम बादाम या 1 आउन्स बादाम में कई पोषक तत्व होते है जो निम्न है –

  • फैट – 14 ग्राम
  • प्रोटीन – 6 ग्राम
  • फाइबर – 3.5 ग्राम
  • कार्ब्स – 6.1 ग्राम
  • कैलोरी – 164
  • विटामिन इ (Vitamin E) – 37%
  • मैगनीज – 32%
  • मैग्नीशियम – 20%

इन सब के अलावा भी फॉस्फोरस और कई विटामिन होते है जो शरीर के लिए आवशयक होते है।

बादाम के फायदे (Badam ke fayde)

आइये बादाम के गुण और फायदे क्या है के बारे में जानते है जो निम्न है

(1) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है :

हमरे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते है- HDL(High density lipoprotein) कोलेस्ट्रॉल और LDL ( Low density lipoprotein) कोलेस्ट्रॉल।

HDL कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल तथा LDL कोलेस्ट्रॉल को बेड कोलेस्ट्रॉल भी कहते है।बादाम में मोनोअनसैचुरेट फैट होती है जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हे और बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

इस प्रकार यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी मेन्टेन करती है। गुड कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है।

(2) दिल की बीमारियों को कम करता है :

एक सर्वे में पाया गया है की जो लोग रोजाना बादाम का सेवन करते है उनमे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते है ,जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखकर हृदय रोग के जोखिम को कम करते है और ब्लड प्रेशर को कम कर रक्त के प्रवाह में सुधार लाते है।

(3) हड्डियों और दातों को मजबूत करता है :

बादाम में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम हड्डियों और दातों को मजबूत करता है, इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियों और दांत मजबूत होते है।

(4) दिमाग के लिए :

दिखने में छोटा लेकिन कई पोषक तत्वों से भरपूर बादाम न केवल एनर्जी देता है बल्कि मस्तिष्क कोशिकाओं को रिपेयर भी करता है।

यह मानव शरीर में मौजूद ऐसीटाइलकोलाइन, जो एक ओरगेनिक केमिकल होता है, को बढ़ाता है और ये केमिकल मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाता है।इसके अलावा विटामिन इ और पोटैशियम भी याददाश्त को तेज करते है।

(5) वजन कम करता है :

बादाम निम्न कैलोरी युक्त डाइट है, इसके अलावा बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है।जिसमे शरीर के फैट को कम करने की शक्ति होती है।बादाम में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करके शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।

(6) डायबिटीज को कंट्रोल करता है :

बादाम में मैग्निशियम भी पाया जाता है।जिसको भोजन में लेने से टाइप टू डायबिटीज को कम किया जा सकता है।इसके अलावा बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो खाने के बाद रिलीज़ होने वाले ग्लूकोस को धीमा कर देता है।

(7) ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता है :

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के लाभदायक होते हे, साथ ही ब्लड के फ्लो को भी बेहतर बनाते है।इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है ,वो भी ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।

(8) रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है :

बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ई, आयरन और जस्ता होते हे जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ने से बार बार होने वाली सर्दी, झुकाम और वायरल से बचा जा सकता है।

इसके अलावा बादाम में मौजूद पोषक तत्व वाइट ब्लड सेल को बढ़ाते है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

(9) पाचन तंत्र को सही करता है :

इसमें पाचन तंत्र को ठीक रखने की भी शक्ति होती है। यह लाइपेज एंजाइम स्त्रावित करता है, जो पाचन के परिवहन में आवश्यक रोल अदा करता है।

इसका रोजाना सेवन करने से अच्छे बैक्टेरिया बढ़ते हे वो भी पाचन तंत्र को ठीक रखते है। इसके अलावा इसमें मौजूद पॉलीफिनॉल खाने पीने से होने वाली बीमारियों से बचाता है।

(10) गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद :

बादाम का रोजाना सेवन करने से इसमें मौजूद फोलिक एसिड माँ और पेट में पल रहे बच्चे दोनों के स्वास्थय के लिए लाभदायक है।यह माँ और बच्चे दोनों के वजन को कण्ट्रोल करता है।

इसमें मौजूद कैल्शियम बच्चे की हड्डी और दांत के निर्माण के लिए भी आवश्यक है, मैग्नीज़ नर्व सिस्टम और हार्ट के लिए आवश्यक है और राइबोफ्लेविन अजन्मे बच्चे के विकास के लिए आवश्यक है।

(11) स्किन के लिए फायदेमंद :

विटामिन इ स्किन के लिए बहुत फादेमंद होता है जो बादाम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन इ स्किन से झुर्रियों को दूर कर स्किन को चिकना और कोमल बनाता है।

(12) बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है :

इसमें कई एंटी ऑक्ससिडेंट गुण होते है जो शरीर में मुक्त कणो को रोककर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते है।

मामरा बादाम के फायदे

मामरा बादाम में प्रोटीन, खनिज और विटामिन की उच्च मात्रा होती है। यह कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक को रोकता है। यह त्वचा विकार, एनीमिया और श्वसन रोगों को रोकता है।

ग़ुरबंदी बादाम के फायदे और उपयोग

गुरबंदी बादाम में उच्च मात्रा में ओमेगा 3, विटामिन ई, और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते है। जो शरीर को प्रचुर मात्रा में ऊर्जा देने के साथ, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

इसमें विटामिन, खनिज, प्रोटीन और फाइबर होते हैं। यदि आप नट्स खाने से अत्यधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सुबह इनका सेवन करें। नाश्ते के साथ-साथ नट्स का सेवन थकान से छुटकारा पाने में मदद करता है और आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को सुचारू रूप से नियंत्रित करता है।

इसका उपयोग कई तेलों और सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है।

बादाम को भिगोकर ही क्यों खाना चाहिए ?

बादाम को आप सूखे भी खा सकते है, पर भीगे हुए बादाम का सेवन शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है।

लेकिन सूखे बादाम खाने से इसके छिलके में मौजूद टैनिन इन सभी पोषक तत्वों को शरीर में पूर्ण रूप से पहुँचने नहीं देता है।

जबकि इसके विपरीत इसको भिगोकर रखने से इसका छिलका आसानी से निकल जाता है और सारे पोषक तत्व हमारे शरीर को आसानी से मिल जाते है और इसका छिलका हटाने से हमारी आंतो को इसे डाइजेस्ट करने में भी कोई परेशानी नहीं आती है।

बादाम के गुण और फायदे क्या है

बादाम को भिगोकर खाने के क्या फायदे है ?

भीगे हुए बादाम सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है पर सुबह उठकर खाली पेट खाने के इसके कई फायदे है जो निम्न है –

स्किन को ग्लो करता है :

रोजाना भीगे बादाम का सेवन करने से स्किन ग्लो होती है क्योकि इसमें विटमिन ई मौजूद होता हे जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पाचन शक्ति को सही रखता है :

भीगे बादाम का रोजाना सेवन करने से पाचन शक्ति सही रहती है।बादाम लाइपेज एंजाइम स्त्रावित करता जो कब्ज आदि पेट की समस्या को दूर करता है।

दिमाग के लिए :

भिगोकर बादाम का सेवन करने से मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है।इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड,विटामिन इ और पोटैशियम मस्तिष्क के लिए लाभदायक होते है।

वजन घटाने में :

भीगे हुए बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर के फैट को कम करता है।बादाम में मौजूद फाइबर जल्दी से भूख नहीं लगने देते है।

दिल के लिए :

कहा जाता हे जो रोजाना भीगे हुए बादाम खाता है, उनमे बादाम न खाने वाले से, दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है।इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों को कम करता है।

बालो के लिए :

भिगोकर बादाम खाने से बालो के झरने की समस्या कम होती है और बाल लम्बे और घने होते है।बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड,विटामिन ए, विटामिन बी 1 और विटामिन इ बालो के लिए लाभदायक होते है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है :

इसमें मैग्निशियम भी पाया जाता है।जिसको भोजन में लेने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।

हड्डियों और दातों को मजबूत करता है :

भीगे हुए बादाम का सेवन करने से, बादाम में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम हड्डियों और दांत दोनों को मजबूत बनाते है।

कैंसर के खतरे को कम करता है :

भिगोकर बादाम का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन बी 17 और फोलिक एसिड कैंसर के खतरे को कम करते है।

बादाम के गुण और फायदे क्या है

रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए ?

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन हानिकारक होता है। इसलिए इसे भी ज्यादा मात्रा में लेने से समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो बादाम की तासीर गरम होती है इसलिए भारत जैसे गर्म देश में एक दिन में 4-5 से ज्यादा बादाम नहीं खाना चाहिए और अगर इसे भिगोकर खाएं तो यह ज्यादा लाभकारी होगा।

बादाम के क्या नुकसान है ?

इस आर्टिकल बादाम के गुण और फायदे क्या है ,में बादाम के नुकसान के बारे में बता रहे है। वैसे तो इसमें कई पोषक तत्व होते है, लेकिन इसका अत्यदिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते है जो निम्न है –

  • बादाम में काफी फाइबर पाया जाता है, जिसका अत्यदिक मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्या और कब्ज हो सकती है।
  • यदि आप कोई दवाइयाँ ले रहे है और उसमे मैग्नीज़ है, साथ ही अगर आप बादाम का भी सेवन कर रहे है और उसमे भी मैग्नीज़ हे तो शरीर में मैग्नीज़ की मात्रा बड़ सकती है। शरीर में मैग्नीज़ की उच्च मात्रा एंटीबायोटिक दवाओं और कुछ रक्तचाप दवाओं के साथ हस्तक्षेप कर सकती है। शरीर को रोजाना 1.3 से 2.3 मिलीग्राम मैंगनीज की आवश्यकता होती है।
  • बादाम में विटामिन ई उच्च मात्रा में पाया जाता है।बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त, पेट फूलना, दृष्टि की हानि, सिरदर्द और चक्कर आना और सुस्ती आदि समस्या हो सकती है।
  • बादाम में अधिक मात्रा में फैट और कैलोरी होती है।अगर बादाम का अधिक सेवन कर लिया तो शरीर में फैट और कैलोरी की मात्रा बाद जाएगी।इससे शरीर का वजन बढ़ने लगेगा।
    कड़वे बादाम में हाइड्रोसिनेटिक एसिड होता है, जो तंत्रिका तंत्र को ख़राब कर सकता है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है।

मुझे आशा है कि आज इस आर्टिकल में आपने बादाम के गुण और फायदे क्या है के बारे में जान लिया होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=8GmPdTYDoes

Leave a Comment